फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Open counseling started in colleges, students will get help at the help desk

कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग शुरू, हेल्प डेस्क पर छात्रों को मिलेगी मदद

Mon, 29 Aug 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Open counseling started in colleges, students will get help at the help desk
पंचकूला। शहर के सेक्टर-1 पीजी कॉलेज और सेक्टर-14 गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग शुरू हो गई है। वेबसाइट हैंग होने और नेटवर्क कम होने के बाद अब ऑफलाइन भी विद्यार्थी फीस जमा करवा सकते हैं। कॉलेज में एडमिशन के लिए विद्यार्थी सुबह 9 बजे अप्लाई कर सकते हैं। खाली सीटों में एडमिशन के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट दोपहर बाद 2 बजे तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

कॉलेजों में फुल हुई सीटों के बाद एक सितंबर से नियमित कक्षाएं चलेंगी। यह जानकारी पंचकूला हायर एजुकेशन ऑफिसर एवं सेक्टर-1 कॉलेज की प्रिंसिपल बबिता वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन काउंसलिंग शुरू हो गई है। इसमें बीए, बीकॉम, बीएससी सहित अन्य कोर्स की सीटों के लिए दाखिले दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कॉलेज के बीसीए कोर्स की सीटें फुल हो गई है।
विज्ञापन

वहीं ओपन काउंसलिंग में सभी बच्चे ऑफलाइन भी अप्लाई कर पाएंगे। इससे उन्हें एडमिशन के लिए मौका मिलेेग। वहीं शहर के सेेक्टर-14 गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी सहित अन्य कोर्स के लिए छात्राएं सुबह नौ बजे पहुंचकर अपने डॉक्यूमेंट जमा करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed