फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Only the public taking advantage of the portal will decide the political future of the opposition: Manohar Lal

पोर्टल का लाभ लेने वाली जनता ही विपक्षियों का राजनीतिक भविष्य तय करेगी : मनोहर लाल

Mon, 12 Feb 2024 03:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Only the public taking advantage of the portal will decide the political future of the opposition: Manohar Lal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को सेक्टर-15 स्थित जैन भवन में प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित किया। तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी कहते हैं कि यह पोर्टल की सरकार है। घर बैठे पोर्टल से विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वाले लोग ही ऐसी पार्टियों का राजनीतिक भविष्य खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक के हित में कार्य कर रही है। वर्तमान सरकार जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों की भलाई का कार्य कर रही है। परिवार पहचान पत्र कार्यक्रम को शुरूआत में विपक्ष के विरोध का भी सामना करना पड़ा। आज परिवार पहचान पत्र कार्यक्रम की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। हरियाणा इस अनूठे कार्यक्रम को शुरू करने वाला देश का प्रथम राज्य है। आज परिवार पहचान पत्र कार्यक्रम से प्रभावित होकर अन्य प्रदेश भी इसका अनुसरण कर रहे हैं। इनके कल्याण से ही देश एक विकसित राष्ट्र बनेगा।

आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर बहुत अच्छा लगा
मुख्यमंत्री ने पूर्व गृहमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर प्रसन्नता जताई है। उनका कहना है कि लाल कृष्ण आडवाणी देश के वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी को खड़ा करने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। सीएम ने कहा कि देश की महान विभूतियों को इस प्रकार से सम्मानित करना बहुत बड़ा कार्य है। सीएम ने कांग्रेस की तरफ से बजट सत्र में लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि मैंने आह्वान किया था कि हर बार इसको लेकर आएं। हमारी बात को वे लोग सुनते ही नहीं हैं। सुनने से पहले ही भाग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed