फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Only the country which gives quality education to children will progress: Governor

बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने वाला देश ही आगे बढ़ेगा : राज्यपाल

Fri, 08 Jul 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Only the country which gives quality education to children will progress: Governor
पंचकूला। सेक्टर - 1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शिरडी साईं सेवा समाज ने साईं की पाठशाला का पांचवां स्थापना दिवस मनाया। आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, सांसद रतनलाल कटारिया के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि आज के युग में वही देश आगे बढ़ेगा जो बच्चों की गुणवत्तापरक शिक्षा की तरफ ध्यान देगा। बच्चे किसी एक परिवार के नहीं होते बल्कि उनको संस्कारित करने की जिम्मेदारी सभी की बनती है। उन्होंने कहा कि इस संस्था ने आज सफलतापूर्वक पांच वर्ष पूरे कर लिए हैं। संस्था लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। बच्चों को नैतिकता और अनुशासन की शिक्षा भी दे रही है।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने साईं की पाठशाला को अपने स्वैच्छिक कोष से पांच लाख रुपये देने की घोषण की। विस अध्यक्ष ने कहा कि भले ही आज साईं की पाठशाला के पांच वर्ष पूरे हो गए हैं, परंतु यह संस्था करीब 15 वर्षों से बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य कर रही है। शिरडी साईं सेवा समाज की प्रशंसा कर उन्होंने कहा कि ये सभी बच्चे गरीब घरों व झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों से आते हैं। साईं की पाठशाला ने इन्हें पढ़ा कर इन्हें भीख मांगने जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखा है, ताकि इनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सके।
विज्ञापन

सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि साईं की पाठशाला द्वारा गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए उठाया गया कदम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज देश में वंचित और गरीब परिवारों के बच्चे भी उच्चतर शिक्षा ग्रहण कर वरिष्ठ पद प्राप्त कर रहे हैं। इस मौके पर पंचकूला नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् की मानद महासचिव रंजीता मेहता, शिरडी साई सेवा समाज पंचकूला के चेयरमैन ताराचंद गर्ग, प्रधान अमृत लाल मेहता, महासचिव अनिल थापर, साईं की पाठशाला के संस्थापक स्वर्गीय विजय बत्रा की पत्नी नीरज बत्रा, डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त मनीता मलिक, पूर्व गेल निदेशक बंतो कटारिया व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed