{"_id":"69e7dd118122b440440167af","slug":"only-one-camera-outside-the-icu-nurses-death-raises-questions-about-security-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23041-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आईसीयू के बाहर एक ही कैमरा, नर्स की मौत से सुरक्षा पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आईसीयू के बाहर एक ही कैमरा, नर्स की मौत से सुरक्षा पर सवाल
विज्ञापन
दो गेट बिना निगरानी, मोबाइल गायब; पुलिस को अब तक नहीं मिले पुख्ता सबूत
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में नर्सिंग ऑफिसर नेहा की संदिग्ध मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आईसीयू के तीन गेट होने के बावजूद केवल एक गेट पर ही सीसीटीवी कैमरा लगा है, जबकि बाकी दो गेट बिना निगरानी के हैं।
आईसीयू वार्ड दूसरे फ्लोर पर स्थित है और वहां जाने के तीन रास्ते हैं, लेकिन दो स्थानों पर कैमरे नहीं लगे हैं। वार्ड के अंदर जाने वाली गली में भी कैमरे का अभाव है, जिससे घटना के समय कौन अंदर गया, इसका कोई स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं मिल पाया है।
मामले में मृतक नर्स का मोबाइल फोन भी गायब बताया जा रहा है। इसके चलते पुलिस को अब तक पुख्ता सबूत नहीं मिल पाए हैं और जांच प्रभावित हो रही है। घटना के बाद अस्पताल कर्मचारियों में भी भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में इमरजेंसी सहित कुल 65 कैमरे लगे होने का दावा है, लेकिन कई जगह कैमरे खराब या अनुपस्थित हैं। कैमरों की कमी के कारण घटनाओं की जांच में भी बाधा आ रही है।
सिविल अस्पताल के पीएमओ आरएस चौहान ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है और जहां कैमरे नहीं हैं या खराब हैं, वहां जल्द नए कैमरे लगाए जाएंगे। सेक्टर-7 थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, मामले की जांच जारी है और बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।