{"_id":"6197b9d6545f743d7a295bb9","slug":"only-big-hearted-can-take-such-a-big-decision-bjp-bureau-news-pkl4334826192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े दिलवाला ही ले सकता है ऐसा बड़ा फैसला : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े दिलवाला ही ले सकता है ऐसा बड़ा फैसला : भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कृषि कानूनों के वापसी के फैसले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला कोई बड़े दिलवाला ही ले सकता है। उन्होंने कानूनों की वापसी पर पंजाब के किसानों को बधाई देते हुए घर जाने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह स्वीकार किया कि वह कृषि कानूनों को समझाने में विफल रहे।
उन्होंने किसानों के हित और उनकी खुशहाली को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री का आभार प्रकट करते हैं। भाजपा के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पंजाब के किसानों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए अपना फैसला बदलकर पिछले 1 साल से तीनों कृषि कानून के खिलाफ लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों की बड़ी मांग पूरी कर दी है। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा खेती कानून को वापस लेने की घोषणा कर प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब व पंजाबियों के प्रति अपने विशेष लगाव का भी उदाहरण दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून को खत्म करके हम सभी के लिए बहुत ही खुशी भरा दिन लाया गया है।