{"_id":"6928a04b972ae2d10804e7fb","slug":"online-trading-master-teacher-duped-of-rs-1065-lakh-panchkula-news-c-87-1-pan1011-130001-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर शिक्षक से 10.65 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर शिक्षक से 10.65 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
पंचकूला। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर शिक्षक से 10.65 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शिक्षक की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता को फेसबुक पर विनीता गुप्ता नाम की आईडी से संदेश आया। बातचीत के दौरान महिला ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा दिया और दावा किया कि कंपनी में निवेश करने से अच्छा रिटर्न मिलेगा।
इसके बाद, शिकायतकर्ता को व्हाट्सऐप नंबर के जरिए आगे के निर्देश दिए गए। विश्वास में लेकर ठगों ने शिक्षक से अलग-अलग बैंक खातों में कई बार धनराशि जमा करवाई। कुल 10 लाख 65 हजार 500 रुपये विभिन्न खातों में भेजे गए।
ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर पीड़ित को 31,923 यूएस डॉलर (करीब 27 लाख 13 हजार 455 रुपये) दिखाई गई, जिससे उन्हें भरोसा हो गया कि उनकी रकम बढ़ गई है। लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने 30 प्रतिशत एक्सचेंज फीस के नाम पर और 8 लाख रुपये जमा करने को कहा। इसके बाद पीड़ित को धोखाधड़ी का आभास हुआ और उन्होंने तुरंत साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।