फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Online portal started for admission in graduation

Panchkula News: स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू

Tue, 20 May 2025 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Online portal started for admission in graduation
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकलूा। शहर के पांच कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर स्नातक का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। हरियाणा सरकार की ओर से शैक्षणिक सत्र-2025 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल https://admissions.highereduhry.ac.in 19 मई 2025 से शुरू कर दिया है।
इच्छुक स्टूडेंट लॉग इन पर क्लिक करके आवेदन पत्र भर सकते हैं। पंचकूला उच्च शिक्षा विभाग की डायरेक्टर रीटा गुप्ता ने बताया कि पंचकूला के कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, तथा आधुनिक शिक्षण सुविधाओं के साथ-साथ बालिकाओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। जल्द ही कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। पहले दिन करीब बीस आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए पासपोर्ट आकार का फोटो अधिकतम 50 किलोबाइट, हस्ताक्षर 20 केबी, दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट 300 केबी, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र लगाकर शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से समिट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-1 पीजी कॉलेज, सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय, अरुणा आसिफ अली स्नातकोत्तर महाविद्यालय कालका सहित राजकीय कॉलेज बरवाला, मोरनी और रायपुररानी में विद्यार्थी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीसीए सहित अन्य पाठ्यक्रमों की सीटों पर एडमिशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed