{"_id":"69fe4729a82a7b2d78002cd5","slug":"online-booking-to-offer-a-chola-to-the-mother-goddess-will-begin-on-may-17-panchkula-news-c-87-1-pan1010-136183-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: माता को चोला अर्पित करने के लिए 17 मई से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: माता को चोला अर्पित करने के लिए 17 मई से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग
विज्ञापन
25 मई से 3 जुलाई तक श्रद्धालु कर सकेंगे चोला अर्पित, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मुख्य मंदिर, पटियाला मंदिर, सती मंदिर पंचकूला, श्री काली माता मंदिर कालका और श्री चंडी माता मंदिर चंडीमंदिर में माता को चोला अर्पित करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालु 25 मई से 3 जुलाई तक की अवधि के दौरान माता को चोला अर्पित कर सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग 17 मई को सुबह 10 बजे से ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर शुरू होगी। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक श्रद्धालु पूजास्थल बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण कर इस प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं।