फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Online booking for offering 'Chola' to Mata Mansa Devi starts on September 29.

Panchkula News: माता मनसा देवी को चोला चढ़ाने के लिए 29 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग

Fri, 25 Sep 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Online booking for offering 'Chola' to Mata Mansa Devi starts on September 29.
2 अक्तूबर से 15 नवंबर तक चोला अर्पित करने का मिलेगा मौका, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी बुकिंग
विज्ञापन

श्री माता मनसा देवी, पटियाला और सती मंदिर समेत कालका के श्री काली माता और चंडीमंदिर के श्री चंडीमाता मंदिर के लिए होगी ऑनलाइन सुविधा
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर समेत पंचकूला, कालका और चंडीमंदिर के प्रमुख देवी मंदिरों में चोला अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिलेगी। इसके लिए 29 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।

15 नवंबर तक अर्पित कर सकेंगे चोला
अतिरिक्त उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक आर्या ने बताया कि श्रद्धालु 2 अक्तूबर से 15 नवंबर तक चोला अर्पित करने के लिए बुकिंग करा सकेंगे। इसके लिए पूजास्थल बोर्ड की वेबसाइट www.mansadevi.org.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन


पांच प्रमुख मंदिरों के लिए सुविधा
ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा श्री माता मनसा देवी के मुख्य मंदिर, पटियाला मंदिर और सती मंदिर के अलावा श्री काली माता मंदिर कालका तथा श्री चंडीमाता मंदिर चंडीमंदिर के लिए शुरू की जा रही है। इच्छुक श्रद्धालु निर्धारित तिथि और समय पर वेबसाइट के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर चोला अर्पित करने की बुकिंग करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed