{"_id":"66ea2202c5d555554006ade8","slug":"one-year-imprisonment-to-a-youth-in-a-cheque-bounce-case-pkl-office-news-c-87-1-pan1004-115633-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चेक बाउंस मामले में युवक को एक साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चेक बाउंस मामले में युवक को एक साल की सजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चेक बाउंस मामले में जिला अदालत ने एक युवक को दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही चेक की रकम डेढ़ गुना कीमत के साथ लौटाने का आदेश दिया है। दोषी की पहचान जसवंत सैनी निवासी सिरमौर हिमाचल के रूप में हुई है।
गांव भुड़ी के रहने वाले प्रवीण कुमार ने जसवंत सैनी के खिलाफ चेक बाउंस का केस दर्ज किया था। उसने शिकायत में बताया था कि वह मशरूम की खेती करता है और मशरूम के पैकेटों की सप्लाई करता है। आरोपी ने उसे बताया कि वह भी मशरूम की खेती करता है और उससे मशरूम के पैकेट की मांग की।
प्रवीण कुमार ने जसवंत को 2425 पैकेट सप्लाई किए थे। इसके लिए जसवंत ने उसे 60 हजार रुपये दिए थे। दोषी ने बाकी के एक लाख पंद्रह हजार रुपये चेक के माध्यम से दिए थे। शिकायतकर्ता ने जब चेक को बैंक में लगाया तो अकाउंट में पैसों की कमी के चलते बाउंस हो गया। इसके बाद जसवंत ने अप्रैल 2019 को दोबारा शिकायतकर्ता को चेक दिया जोकि फिर अकाउंट में पैसों की कमी के चलते बाउंस हो गया। शिकायतकर्ता ने दोषी को लीगल नोटिस भेजने के बाद जिला अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था।