{"_id":"68a4aedc98a500b0120392c2","slug":"one-worker-died-in-a-massive-fire-in-a-utensils-factory-three-including-a-woman-were-injured-panchkula-news-c-284-1-ptl1001-9187-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बर्तन फैक्टरी में भीषण आग से एक मजदूर की मौत, एक महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बर्तन फैक्टरी में भीषण आग से एक मजदूर की मौत, एक महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पातड़ां में नरवाणा-जाखल रोड बाइपास स्थित बर्तन फैक्टरी में मंगलवार को लगी भीषण आग में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन घायल हो गए।
इनमें से महिला की हालत गंभीर होने के चलते डाॅक्टरों ने उसे पटियाला रेफर कर दिया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर डीसी प्रीति यादव भी पातड़ां के अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल जाना। साथ ही सारी स्थिति का जायजा लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले में जांच कर रही थी।
फायर ब्रिगेड के सब फायर अफसर रजिंदर सिंह ने बताया कि प्रेशर कुकर बनाने वाली इस फैक्टरी में मंगलवार सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं लेकिन फैक्टरी में बड़े स्तर पर कुकरों को पैक करने के लिए इस्तेमाल होने वाले गत्ते व प्लास्टिक का स्टाॅक होने के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। फैक्टरी में अंदर फंसे मजदूरों को पहले ही बाहर निकाला जा चुका था, जिनमें से एक महिला समेत चार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। रजिंदर सिंह ने बताया कि कई घंटों की मशक्कत के बाद और करीब 60 पानी की गाड़ियों का इस्तेमाल करके फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाया गया लेकिन अभी भी राहत कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी एएसआई चरनजीत सिंह ने बताया कि आग से फैक्टरी में काम करने वाले भोला राम की मौत हो गई है, जो मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। वहीं, एक महिला समेत तीन घायल हुए थे। इनमें से दो को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। जबकि महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे पटियाला रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच फिलहाल जारी है। जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।