फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One way of parking in Civil Hospital is closed, there is jam on the other

Panchkula News: सिविल अस्पताल में पार्किंग का एक रास्ता बंद, दूसरे पर लगता है जाम

Tue, 27 Feb 2024 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
One way of parking in Civil Hospital is closed, there is jam on the other
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में दो साल से पार्किंग का रास्ता एक तरफ से बंद होने के कारण लोगोें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी के सामने वन-वे होने के कारण मरीजों, तीमारदारों और अन्य को रोजाना परेशानी हो रही है। बंद रास्ते को दूसरी तरफ से नहीं खोलने के कारण जाम के हालात बनते जा रहे हैं। अभी तक अस्पताल प्रबंधन इस समस्या का निदान नहीं कर पाया है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में दो साल पहले पार्किंग का रास्ता मदर केयर चाइल्ड अस्पताल के बनने के कारण बंद कर दिया गया। पार्किंग की जगह पर इसे बनाया जा रहा है। इसके बाद दूसरे गेट से प्रवेश करना और बाहर जाना बंद हो गया है। इसे शुरू नहीं किया जा सका है। अस्पताल में सोमवार से शनिवार तक ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण लोगों को दिक्कत होती है। पार्किंग फुल होने के कारण लोग अस्पताल के बाहर रोड पर गाड़ी पार्क करते हैं। रोड पर वाहन पार्क होने से जाम के भी हालात बनते जा रहे हैं। यही हाल हरियाणा डीजी हेल्थ दफ्तर के सामने की रोड पर भी पार्किंग फुल होने के कारण बनते जा रहे हैं। अभी तक इस समस्या का स्थायी हल नहीं निकाला जा सका है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भी जाम का सामना करना पड़ता है। इमरजेंसी में इलाज करवाने आए सेक्टर-12 के तेजिंदर सिंह ने बताया कि गाड़ी नहीं निकलने में दिक्कत हुई है। अस्पताल के बाहर गाड़ी खड़ी कर गए। इस कारण परेशानी हुई। ओपीडी में दिखाने आए सेक्टर-16 के वैभव शर्मा ने बताया कि रास्ता नहीं खुला होने के कारण गाड़ी बाहर खड़ी करनी पड़ रही है। हमारी मांग है कि इसका दूसरा रास्ता पूरी तरह से शुरू किया जाए। कोट --
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में नई बिल्डिंग बनने की वजह से पार्किंग का रास्ता बंद है। बिल्डिंग के निर्माण में अभी छह माह का समय लगेगा। जैसे ही बिल्डिंग तैयार हो जाएगी इस रास्ते को दोबारा तरीके से शुरू किया जाएगा। - डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed