फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One third of the posts of judges in the High Court are vacant, the number of pending cases is more than 4.33 lakh.

Panchkula News: हाईकोर्ट में जजों के एक तिहाई पद खाली, लंबित मामलों की संख्या 4़.33 लाख से अधिक

Wed, 02 Oct 2024 09:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
One third of the posts of judges in the High Court are vacant, the number of pending cases is more than 4.33 lakh.
चंडीगढ़। जजों के रिक्त पदों के चलते पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित मामलों की संख्या 4,33,253 पहुंच गई है। इनमें 1,61,362 आपराधिक मामले हैं, जबकि 2,71,891 मामले सिविल हैं। हाईकोर्ट में वर्तमान में जजों के 85 स्वीकृत पद हैं और वर्तमान में केवल 54 जज कार्यरत हैं, ऐसे में एक तिहाई से अधिक पद खाली हैं। चिंताजनक बात यह है कि वर्ष 2025 तक 6 जज और रिटायर हो जाएंगे। नौ जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को हाईकोर्ट का जज बनाने की सिफारिश की जा चुकी है, लेकिन इन नियुक्तियों में अभी काफी समय लगेगा।
विज्ञापन

हाईकोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद नियुक्तियों के लिए मामला राज्य और राज्यपालों मंजूरी की मंजूरी के लिए जाता है। इसके बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के साथ इन नामों को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के समक्ष प्रस्तावित किया जाता है। पदोन्नति के लिए स्वीकृत नामों को राष्ट्रपति द्वारा नियुक्ति वारंट पर हस्ताक्षर करने से पहले केंद्रीय कानून मंत्रालय को भेजा जाता है। यदि प्राथमिकता के आधार पर सभी स्तर पर काम नहीं होता है तो नियुक्ति में कई महीने लग जाते हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से लंबित मामलों की संख्या एक लाख के पार
राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड के अनुसार 1,12,754 (26 प्रतिशत) लंबित मामले ऐसे हैं जो 10 साल से अधिक पुराने हैं। 53,427 या 12 प्रतिशत लंबित मामले एक से तीन साल पुराने हैं। 49,105 (11 प्रतिशत) मामले तीन से पांच वर्ष पुराने हैं। 1,17,805 या 27 प्रतिशत मामले पांच से 10 साल पुराने हैं। गत वर्ष नवंबर से नई नियुक्ति न होने के कारण जजों की कमी गंभीर समस्या बनी हुई है। यही लंबित मामलों की इतनी बड़ी संख्या का कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed