{"_id":"68e1842bfb665bfcf30b12c9","slug":"one-lift-is-out-of-order-causing-inconvenience-to-patients-prompt-repair-instructions-panchkula-news-c-87-1-pan1009-127805-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एक लिफ्ट खराब, मरीजों को हो रही परेशानी, जल्द सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एक लिफ्ट खराब, मरीजों को हो रही परेशानी, जल्द सुधार के निर्देश
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र का शनिवार को सीजेएम एवं मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट सह सचिव अपर्णा भारद्वाज ने औचक निरीक्षण किया। डी एडिक्शन सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों की देखभाल और परिसर की साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पाया कि केंद्र में लगी दो लिफ्टों में से एक लिफ्ट खराब है जिसे चालू रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए अधिकारियों को तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा केंद्र में भर्ती मरीजों से भी बातचीत की। उन्होंने उनसे रहन-सहन, चिकित्सा सुविधाओं, दैनिक दिनचर्या और अन्य समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने मरीजों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी शिकायतों का संज्ञान लिया जाएगा और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर, मरीजों के रिकॉर्ड और अन्य दैनिक रजिस्टरों की भी जांच की। उन्होंने विशेष रूप से उन मरीजों के मामलों की जानकारी ली जो बीच में उपचार छोड़कर चले गए हों। इसके अलावा उन्होंने दिन और रात की शिफ्ट में तैनात सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति की जांच की।