फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One killed after being hit by a railcar

Panchkula News: रेलकार की चपेट में आने से एक की मौत

Tue, 13 Jun 2023 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
One killed after being hit by a railcar
संवाद न्यूज एजेंसीकालका। कालका-शिमला ट्रैक पर रेल मोटरकार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृत्क की शिनाख्त तनय कुमार (40) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तर-प्रदेश का रहने वाला था। जाबली में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। जानकारी के अनुसार रविवार शाम के समय रेलमार्ग वाले रास्ते से अपने चाचा के क्वार्टर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान वह शिमला से कालका की तरफ आ रही रेलकार की चपेट में आ गया। तनय को घायल अवस्था में उसी रेलकार से टकसाल रेलवे स्टेशन तक ले जाया गया। जहां से उसे एंबुलेंस में परवाणू के ईएसआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत देखकर चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसने वहां दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

यहां यह भी बता दें कि चार दिन में कालका-शिमला मार्ग पर रेलकार की चपेट में आने से दो हादसे हो चुके हैं। इससे पहले शुक्रवार को रेलकार जब शिमला से कालका की तरफ आ रही थी, तब सनवारा से कोटी के बीच असलम जोकि जाबली की निजी कंपनी में काम करता है। वह रेलमार्ग से अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी काेटी के समीप असलम रेलकार की चपेट में आ गया था। गनीमत रही की जानी नुकसान नही हुआ था। असलम को ईएसआई परवाणू में प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। यहां यह भी बता दें कि जीआरपी और आरपीएफ के जवान निरंतर लोगों को जागरूक करते रहते हैं, बावजूद इसके लोग रेलमार्ग वाले रास्ते का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed