{"_id":"60e1b9648ebc3e29872015bf","slug":"one-indian-labour-found-killed-in-dubai-body-found-panchkula-news-pkl4189073153","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवांशहर के गांव अनोखरेवाल के हरबंस लाल का शव दुबंई से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवांशहर के गांव अनोखरेवाल के हरबंस लाल का शव दुबंई से मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। पंजाब के नवांशहर के गांव अनोखरेवाल के हरबंस लाल (45) का शव रविवार को दुबई से भारत लाया गया। सरबत द भला ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. एसपीएस ओबराए के प्रयासों के बाद ही दुबई में मजदूरी करने गए हरबंस लाल का पार्थिव शरीर भारत लाया जा सका। ट्रस्ट के सदस्यों ने दुबई से रविवार को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट राजासांसी पहुंची फ्लाइट से लाया गया शव हरबंस के रिश्तेदारों को सौंपा।
सरबत द भला ट्रस्ट के संस्थापक डा. सिंह ने बताया कि नवांशहर के गांव अनोखरेवाल का हरबंस लाल कुछ समय पहले विजिटर वीजा पर दुबई गया था। इस दौरान वह अपने परिवार को आर्थिक तंगी से निकालने के लिए वहां मेहनत मजदूरी करने लगा। 11 जून को हरबंस अपने कमरे के बीच वाले बाथरूम में गया, जहां पांव फिसलने से गिरकर बेहोश हो गया। साथी उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया। इसके बाद भारतीय दूतावास के अलावा अन्य लोगों ने संपर्क कर हरबंस के परिवार की मदद करने की बात कही। जिसके बाद उन्होंने भारतीय दूतावास के सहयोग से निजी सचिव बलदीप सिंह चाहल की देख-रेख में सभी दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की और हरबंस के शव को दुबई से भारत लाकर परिजनों को सौंप दिया।