फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One hour high voltage drama between shopkeepers and street vendors

Panchkula News: दुकानदारों और रहेड़ी फड़ी वालों में एक घंटा चला हाई वोल्टेज ड्रामा बलटाना मार्केट में ग्राहक ने पार्किंग के लिए रेहड़ी हटाने को कहा तो बढ़ा विवाद

Fri, 27 Sep 2024 10:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
One hour high voltage drama between shopkeepers and street vendors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। बलटाना के मेन मार्केट में वीरवार शाम करीब 8 बजे पार्किंग को लेकर रेहड़ी फड़ी व दुकानदारों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। जो करीब एक घंटा चला। एक तरफ दुकानदार थे और दूसरी तरफ रेहड़ी फड़ी वालों ने डंडे व चाकू निकाल लिए। यह हाई वोल्टेज ड्रामा करीब एक घंटे तक चलता रहा। जब दुकानदारों ने रेहड़ी फड़ी वालों का वीडियो बनाने शुरू किए तो वह फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस तकरारबाजी में कुछ महिलाएं भी शामिल रहीं। जिसकी जानकारी दुकानदारों ने पुलिस को दी लेकिन कोई भी मुलाजिम नहीं आया। दुकानदार संदीप वर्मा, संजय गिल, हैपी व अन्य दुकानदारों ने बताया कि वीरवार को रात करीब पौने 8 बजे गुरदेव ज्वेलर के सामने एक रेहड़ी लगी थी, जिसे एक ग्राहक ने कार पार्किंग के लिए रेहड़ी को साइड करने को कहा तो रेहड़ी वाला बुरा भला कहने लगा। इसकी शिकायत ग्राहक ने दुकानदार से की तो दुकानदार ने बाहर आकर रेहड़ी वालों को रेहड़ी साइड हाेने के लिए कहा तो उनमें बहस हो गई। यह देख अन्य दुकानदार वहां इकट्ठे हो गए और दूसरी ओर रेहड़ी फड़ी वाले भी इकट्ठे हो गए। जैसे ही दुकनदारों ने रेहड़ी वालों को वहां से रेहड़ी हटाने के लिए कहा तो रेहड़ वालों ने डंडे व चाकू निकाल लिए और देखते ही देखते उनके साथ कुछ महिलाएं भी तकरारबाजी में कूद पड़ीं और नौबत हाथापाई तक आ गई। रेहड़ी फड़ी वालों के पास डंडे व चाकू देख जब कुछ दुकानदारों ने उनका वीडियो बनाना शुरू किया तो वह हथियार लेकर फरार हो गए, लेकिन उनकी की महिलाएं झगड़ा करती रहीं। इसकी शिकायत दुकानदारों ने पुलिस को भी दी लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद एकत्रित दुकानदारों ने एकजुटता दिखाते हुए रेहड़ी फड़ी वालों को खदेड़ दिया और मामले को शांत करवाया। वहां इकट्ठे हुए दुकनदारों ने मांग की कि यहां कोई रेहड़ी नहीं लगनी चाहिए, क्योंकि यह मेन मार्केट है और यहां भीड़ ज्यादा होती है तो ग्राहकों की पार्किंग वाली जगह पर ये लोग रेहड़ियां लगाकर सड़क को जाम कर देते हैं। इस कारण ग्राहकों को अपने वाहन रोड पर खड़े करने पड़ते हैं। इसके चलते जाम लग जाता है। दुकानदारों ने बताया कि यहां कुछ लोग ऐसे हैं जो इन रेहड़ी वालों से पैसे लेते हैं। उन्होंने मांग की कि नगर परिषद कि जिम्मेदारी है कि इन रेहड़ी फड़ी वालों को यहां से हटाएं।

बॉक्स

बलटाना में करीब 150 रेहड़ियां, पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं
स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाते हुए बताया कि बलटाना मार्केट में करीब 150 रेहड़ियां लगी हैं। जिनका किसी भी तरह का डाटा न तो पुलिस के पास है और न ही नगर परिषद के पास। लोगों ने बताया कि यदि रात को झगड़े के दौरान कोई रेहड़ी वाला डंडे या चाकू से किसी पर हमला कर फरार हो जाए तो कैसे ढूढेंगे। क्योंकि अधिकतर रेहड़ी फड़ी वाले प्रवासी हैं। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि यहां लगने वाली रेहड़ियों से कोई व्यक्ति पैसे इकट्ठे करता है। यहीं कारण है कि रेहड़ी वाले यहां गुंडागर्दी कर रहे हैं और मार्केट के ही कुछ दुकानदार उन्हें झगड़ा करने के लिए उकसा रहे हैं। दुकानदारों ने कहा कि शुक्रवार शाम को फिर से सभी दुकानदार इकट्ठे होकर रेहड़ी मार्केट में नहीं लगने देंगे। इसकी जानकारी नगर परिषद व पुलिस को दे दी गई है। यदि इसके बाद किसी दुकानदार का नुकसान होता है तो जिम्मेदारी नगर परिषद व पुलिस की होगी।
विज्ञापन


कोट्स

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने आदेश दिया है, जब शाम को रेहड़ियां लगेंगी तो कार्रवाई कर उन्हें वहां से हटाकर रेहड़ियों जब्त कर जुर्माना लगाया जाएगा।

अशोक कुमार, इंस्पेक्टर अतिक्रमण हटाओ विंग


कोट्स
मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई हैं। समस्या के बारे में नगर परिषद लिखित में कार्रवाई करने के लिए आग्रह करेगा तो रेहड़ फड़ी वालों को हटाया जाएगा। किसी भी दुकानदार को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतनाम सिंह, बलटाना चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed