फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One died of corona in Panchkula, 56 new infected found

पंचकूला में कोरोना से एक की मौत, 56 नए संक्रमित मिले

Sat, 12 Feb 2022 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
One died of corona in Panchkula, 56 new infected found
पंचकूला। जिले में शुक्रवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत के साथ ही 56 नए लोग संक्रमित मिले हैं। बरवाला निवासी मृतक ने कोई टीका नहीं लगाया था। इसके अलावा वह कई बीमारियों से भी पीड़ित था। इसी के साथ जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 411 पहुंच गई है। शुक्रवार को पॉजिटिव दर 5 फीसदी रहा, जबकि 98.47 फीसदी मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 496 लोगों के जांच के लिए सैंपल लिए थे, इसमें 56 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 30 पुरुष और 26 महिलाएं शामिल हैं। इसी के साथ जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों का आंकड़ा 258 पहुंच गया है। इसमें 242 होमआइसोलेटेड और 16 अस्पतालों में दाखिल हैं। वहीं 42 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इसके अलावा अब तक 57675 मरीज संक्रमित मिले हैं, जिनमें 43782 पंचकूला जिले के शामिल हैं। विदेश से पंचकूला आने वाले 3524 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस किया है, जिनमें 18 मरीजों की जांच जारी है। जिले के 47 स्वास्थ्य केंद्रों में शुक्रवार को 2605 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। इसमें 486 फर्स्ट डोज और 1822 सेकेंड डोज सहित 297 प्रीकॉसन डोज वाले शामिल हैं। 15 से 17 आयुवर्ग में 203 फर्स्ट और 886 सेकेंड डोज वाले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed