{"_id":"5fb584ef8ebc3e9bf228d9f3","slug":"one-death-from-corona-49-new-infected-found-pkl-office-news-pkl3944377180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक मौत, जिले में 49 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक मौत, जिले में 49 संक्रमित
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में बुधवार को कोरोना से एक मौत हो गई है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से पंचकूला के मामले 27 हैं। कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक होने वालों का रिकवरी रेट अब 93.9 फीसदी तक पहुंच गया है।
अब जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी टेस्ट की संख्या बढ़ा दी है। प्रयास है कि कोरोना के ज्यादा से ज्यादा मामले ट्रेस किए जा सकें। अब तक पंचकूला में कोरोना संक्रमण से 120 मौत हो चुकी हैं। बुधवार को पिंजौर के रहने वाले एक 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में रिकवरी रेट अब 93.9 फीसदी पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग में कोरोना संक्रमितों की संख्या धीरे धीरे कम हो रही है।
सेक्टर-15 में आए सबसे ज्यादा सात केस
स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर रहा है। डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि अमरावती एनक्लेव में एक, आईटीबीपी में एक, कालका में एक, पिंजौर में दो, रामगढ़ में एक, सेक्टर-11 में एक, सेक्टर-12 ए में पांच, सेक्टर-14 में एक, सेक्टर-15 में सात, सेक्टर-16 में एक, सेक्टर-24 में दो, सेक्टर-26 में एक, सेक्टर-7 में दो और सेक्टर-9 में एक कोरोना संक्रमित मिला है।