फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One corona infected found in the district, 27 cases are active

जिले में एक कोरोना संक्रमित मिली, 27 मामले हैं सक्रिय

Wed, 01 Dec 2021 11:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
One corona infected found in the district, 27 cases are active
पंचकूला। जिले में मंगलवार को कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अमरावती एनक्लेव में 39 वर्षीय महिला संक्रमित मिली हैं। मरीज को क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टरों की टीम उसकी देखरेख कर रही है। उन्होंने बताया कि पंचकूला में 27 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

पंचकूला में अब तक कुल 40541 केस सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 30832 केस हैं। पंचकूला में अब तक कोरोना से 379 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पंचकूला में 736 सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक कुल 470817 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने कहा है कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाएं और सामाजिक दूरी को मेंटेन करें, जिससे कि कोरोना से बचाव हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए। पंचकूला के लोगों से सीएमओ ने अपील कर कहा कि अगर खांसी जुकाम हो तो वह तुरंत अस्पताल में अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed