{"_id":"5d49dfd38ebc3e6cc578442a","slug":"one-arrest-in-theft-case-panchkula-news-pkl346741799","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी शोरूम में लूट का प्रयास करने वाले एक आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलरी शोरूम में लूट का प्रयास करने वाले एक आरोपी दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। पिछले साल दिसंबर में एनएसी के जीएच ऑर्नामेंट के मालिक पर हमला कर लूट के प्रयास के मामले में मनीमाजरा थाना पुलिस ने एक आरोपी को नूरपुर बेदी से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपी की पहचान सोनीपत के अक्षय उर्फ पहलवान (19) के रूप में हुई है। आरोपी हिस्ट्री शीटर है। अक्षय के खिलाफ हरियाणा के कई पुलिस थानों में हत्या, लूटपाट और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार पिछले साल 4 दिसंबर को एनएसी के शोरूम नंबर-816 की पहली मंजिल पर स्थित जीएच ऑर्नामेंट के मालिक भौसाला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि रात करीब सवा आठ बजे चार लोगों ने शोरूम में लूटपाट की कोशिश की। चार आरोपियों में दो पहली मंजिल पर आए और अन्य कार में बैठे रहे। दोनों आरोपी शोरूम में घुसे और लूट का प्रयास किया। जब भौसाला ने दोनों का विरोध करना चाहा तो आरोपियों ने गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर उसका बेटा सचिन आया और मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद लोगों को इकट्ठा होते देखकर आरोपी फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने चार अज्ञात पर लूटपाट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।
फरवरी माह में मिली थी पहली सफलता
बीते 2 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल हरियाणा के जिला सोनीपत का निवासी प्रवीन कुमार रोहिणी जेल में बंद है। पुलिस आरोपी को 8 फरवरी को प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आई। तीन दिन के पुलिस रिमांड में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मामले में सोनीपत के अक्षय उर्फ पहलवान के साथ दो अन्य लोग शामिल थे। पुलिस फरवरी से ही आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन
नूरपुर बेदी से लाए प्रोडक्शन वारंट पर
पुलिस के अनुसार आरोपी अक्षय को पंजाब के नूरपुर बेदी की अदालत में हत्या के प्रयास के मामले में पेश किया गया, जिसके बाद मनीमाजरा थाना पुलिस 3 अगस्त को आरोपी अक्षय को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई और उसे जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। रिमांड में पूछताछ के दौरान आरोपी ने पिछले साल 4 दिसंबर को एनएसी में जीए ऑर्नामेंट में लूटपाट की वारदात को कबूला और अपने साथ अन्य आरोपियों के शामिल होने के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज कर अन्य दोनों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।