फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One and a half lakh rupees cheated in the name of depositing electricity bill

बिजली बिल जमा करवाने के नाम पर ठगे सवा लाख रुपये

Wed, 13 Jul 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees cheated in the name of depositing electricity bill
पंचकूला। एमडीसी निवासी एक व्यक्ति से बिजली का बकाया बिल जमाने करवाने के नाम पर सवा लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। एमडीसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एमडीसी सेक्टर-6 निवासी श्याम सुंदर नारंग ने बताया कि 10 जून की शाम 5 बजे उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उनका बिजली का बकाया बिल जमा करने को कहा और ऐसा नहीं करने पर रात में ही बिजली का कनेक्शन काटे जाने की सूचना दी। यह सुनकर गर्मी में परेशान होना पड़ेगा यह सोचकर वह घबरा गए और कहा कि उनका तो बिजली का बिल जमा हो रखा है। लेकिन फोन करने वाला व्यक्ति नहीं माना और कहा कि यहां तो बकाया दिखा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उनके मोबाइल पर मैसेज भेजा जिसमें एक लिंक था। फोन करने वाले ने कहा कि आपको जो लिंक भेजा गया है उस पर क्लिक करके पहले 10 रुपये जमा करवाएं। इस पर श्याम सुंदर ने लिंक पर क्लिक कर उसमें 10 रुपये ऑनलाइन जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपी ने फोन पर ही लिंक में उनको अपनी पूरी जानकारी भरने के लिए कहा। इस तरह वह उसके झांसे में आ गए और उसके कहे अनुसार लिंक में पूरी जानकारी भर दी। इसके बाद उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आए जिसमें उनके बैंक खाते से दो ट्रांजेक्शन में सवा लाख रुपये निकल गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपना बैंक खाता फ्रीज किया और इस ठगी की शिकायत पुलिस स्टेशन में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed