फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One accused arrested in Sagar Singla suicide case

Panchkula News: सागर सिंगला सुसाइड केस में एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Nov 2025 02:34 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 15 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in Sagar Singla suicide case
4 नवंबर को आत्महत्या से पहले वीडियो में थे लगाए पिटाई के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। पंचकूला के रायपुररानी क्षेत्र में हुए सागर सिंगला आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 4 नवंबर को सागर सिंगला ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो में कुछ व्यक्तियों पर पिटाई करने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबाव बढ़ गया था।
थाना प्रभारी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 नवंबर को रायपुररानी निवासी शिव कुमार उर्फ काकू को काबू किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने उस स्थान की निशानदेही भी करवाई, जहां सागर सिंगला के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई धनीराम ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच जारी है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जा सके और दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed