फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One accused arrested from Punjab for cheating retired female professor of Rs 1.06 crore

Panchkula News: सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर से 1.06 करोड़ रुपये ठगने के मामले में एक आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2024 05:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested from Punjab for cheating retired female professor of Rs 1.06 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर को चार दिन डिजिटल अरेस्ट कर 1.06 करोड़ रुपये ठगने के मामले में थाना साइबर पुलिस ने एक आरोपी को फाजिल्का से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फाजिल्का में बैंक में लोगों के खाते खुलवाने और इंश्योरेंस करने का काम करता है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को फाजिल्का में एक युवक मिला। उसने उसे अपने खाते में ठगी के पैसे मंगवाने पर 2 प्रतिशत का लालच दिया। आरोपी ने उसके खाते में बुजुर्ग महिला से ठगी के 2.70 लाख रुपये मंगवाए थे। इसके बाद उसे दो प्रतिशत का कमिशन देकर बाकी के रुपये खुद ले गया। आरोपी प्रिंस के खाते में भी ठगी के 2.70 लाख रुपये और डाले गए। पुलिस ने खातों की जांच की तो वे प्रिंस तक पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को अब दूसरे आरोपी की तलाश है।
विज्ञापन


यह था मामला
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-4 निवासी महिला ने दी शिकायत में बताया कि वे यूनिवर्सिटी से सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। उन्हें अज्ञात मोबाइल नंबरों से वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को मुंबई पुलिस का सब इंस्पेक्टर हेमराज बताया। फर्जी सब इंस्पेक्टर ने महिला को बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पटेल नाम के व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से कुछ दस्तावेज मिले हैं। उसमें उनके भी दस्तावेज हैं। आरोपी ने उन्हें बताया कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी के आदेश जारी हुआ है। आरोपी ने महिला को फर्जी कोर्ट का ऑर्डर भेजा। इस कारण वह डर गईं। आरोपियों ने डरा धमका कर महिला से कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक वे डिजिटल अरेस्ट हैं। इसके बाद आरोपियों ने उनसे 1.06 करोड़ रुपये ठग लिए। महिला चार दिन तक साइबर ठगों द्वारा डिजिटल अरेस्ट रहीं, लेकिन पांचवें दिन परेशान होकर अपने जानकार को इस बारे में बताया। इसके बाद ठगी का पता चला। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed