{"_id":"667b721d223b10cb89073524","slug":"one-accused-arrested-for-fraud-of-rs-35-lakh-by-forging-documents-and-creating-a-firm-taken-on-remand-for-two-days-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-113232-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जाली कागजात और फर्म बना 35 लाख की धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जाली कागजात और फर्म बना 35 लाख की धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अंबाला निवासी व्यक्ति को नया स्टार्टअप बिजनेस शुरू करने का झांसा देकर जाली कागजात, फर्म और जाली स्टांप पेपर खरीदकर 35 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदित्य बंसल सेक्टर-9 निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज कमलजीत सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से रुपये, मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, अंबाला कैंट निवासी सुकांत गुप्ता ने सेक्टर-5 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 2021 में चंडीगढ़ कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने स्टार्टअप बिजनेस शुरू किया।
उसी साल स्टार्टअप बिजनेस के चलते उनकी मुलाकात कॉलेज में पढ़ने वाले सेक्टर-9 निवासी आदित्य बंसल से हुई। 2023 में आदित्य बंसल ने शिकायतकर्ता को एक दिन ऑफिस पेपर का बिजनेस शुरू करने के बारे में बताया। उसने कहा कि निजी कंपनी के साथ ऑफिस पेपर बिजनेस की शुरुआत करते हैं। शिकायतकर्ता ने आदित्य के बातों में आकर हामी भर दी और बिजनेस शुरू करने को कहा। धीरे-धीरे निवेश के नाम पर आदित्य के पैसे खर्च हुए और शिकायतकर्ता सुकांत गुप्ता के भी करीब 30 से 35 लाख रुपये खर्च हुए।
बाद में शुरू किए बिजनेस के सारे दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि आदित्य की स्टार्टअप कंपनी से ही निजी कंपनियों को ऑफिस पेपर का ऑर्डर लिया जा रहा था। इसकी जानकारी आदित्य ने शिकायतकर्ता को नहीं दी थी। शिकायतकर्ता ने तुरंत आदित्य को बुलाकर उसके सारे रुपये वापस करने को कहा तो आदित्य ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद परेशान होकर शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद आगामी जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी थी।