फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   On the walkout from the all-party meeting, AAP miserable face is revealed: Captain

सर्वदलीय बैठक से वॉकआउट करने पर आप का दोगला चेहरा सामने आया : कैप्टन

Thu, 04 Feb 2021 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
On the walkout from the all-party meeting, AAP miserable face is revealed: Captain
चंडीगढ़। किसानों के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक में से वॉकआउट करने से आम आदमी पार्टी का दोगला चेहरा फिर सामने आ गया है। यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कही। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को ऐसी पार्टी से कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए, जिसका प्रमुख खेती कानूनों को 70 साल में कृषि क्षेत्र का सबसे बड़ा क्रांतिकारी कदम बता चुका हो।
विज्ञापन

कैप्टन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की वीडियो ने आप नेताओं के झूठ का भी पर्दाफाश कर दिया है। इस वीडियो में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री खेती कानूनों के लाभ बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ होने के आप के दावे को रद्द करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की तरफ से समय-समय पर पलटने के ट्रैक रिकार्ड से यह स्पष्ट होता है कि पार्टी किसानों के प्रति कितनी हमदर्द है।
विज्ञापन

26 जनवरी को हिंसा के दौरान लाल किले में आप पंजाब के मेंबर अमरीक मिक्की की मौजूदगी का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें संदेह नहीं कि किसानों के शांतिपूर्वक आंदोलन को अस्थिर और तोड़ने की साजिश में इस पार्टी की भारतीय जनता पार्टी के साथ सांठगांठ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में नवंबर में खेती कानूनों में से एक कानून को लागू करने के लिए नोटिफाई क्यों किया। उन्होंने अपनी शक्तियों का प्रयोग करने के बजाय राष्ट्रीय राजधानी की सड़कें खोदने और किसानों के आंदोलन वाले स्थानों का किले की तरह घेराबंदी करने की इजाजत क्यों दी, जबकि शहर की सड़कें केंद्र सरकार नियंत्रण में न होकर दिल्ली सरकार के नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed