{"_id":"6956bff64bb617e71308d674","slug":"on-the-first-day-of-the-new-year-a-wave-of-faith-surged-in-temples-and-gurudwaras-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-21265-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नए साल के पहले दिन मंदिरों व गुरुद्वारों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नए साल के पहले दिन मंदिरों व गुरुद्वारों में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
पंचकूला। नए साल के पहले दिन वीरवार को पंचकूला जिले के प्रमुख मंदिरों और गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्री माता मनसा देवी मंदिर, कालका माता मंदिर, चंडीमाता मंदिर, नाडा साहिब गुरुद्वारा और प्राचीन शिव मंदिर सकेतड़ी में भक्तों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ दर्शन किए। ट्राइसिटी सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं को मिलाकर करीब साढ़े तीन लाख लोगों ने धार्मिक स्थलों में हाजिरी लगाई।
नए साल पर सबसे अधिक श्रद्धालु श्री माता मनसा देवी मंदिर पहुंचे, जहां करीब सवा लाख से अधिक भक्तों ने माता रानी के दर्शन किए। ऐतिहासिक नाडा साहिब गुरुद्वारे में भी करीब एक लाख लोगों ने माथा टेका। वहीं कालका माता मंदिर में करीब एक लाख भक्तों ने दर्शन किए। इसके अलावा प्राचीन शिव मंदिर सकेतड़ी में भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे।
श्री माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु देर रात से ही पहुंचने लगे थे। नए साल के पहले दिन सुबह 4.30 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए। शहरवासियों के साथ-साथ बाहर से आए श्रद्धालुओं ने भी माता रानी के दर्शन कर नववर्ष की शुरुआत की।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के चलते मनसा देवी कॉम्प्लेक्स सेक्टर-5 सहित कई स्थानों पर वाहनों का जाम लगा रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एमडीसी-5 अंडरपास में लगा जाम
एमडीसी-5 अंडरपास से श्री माता मनसा देवी मंदिर और सकेतड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। इसके बावजूद भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं नाडा साहिब गुरुद्वारे के पास पार्किंग फुल रहने से सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करना पड़ा।