फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   On receiving the news of Health Minister Anil Vij's arrival, cleaning was done in the hospital, pots were kept

Panchkula News: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आने की सूचना पर अस्पताल में हुई सफाई, रखे गमले

Thu, 14 Dec 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
On receiving the news of Health Minister Anil Vij's arrival, cleaning was done in the hospital, pots were kept
पंचकूला। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बुधवार को मरीज से मिलने आए। इसकी सूचना मिलने के बाद अस्पताल के सभी वार्डों और टॉयलेट की सफाई हुई। वहीं, कई जगह पर गमले भी रखे गए। इमरजेंसी वार्ड के रास्ते से जाने की सूचना मिलने के बाद अस्पताल के अधिकारी व डॉक्टर इमरजेंसी गेट पर पहुंच गए। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में जैसे ही हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पहुंचे। इस दौरान उन्हें रिसीव करने के लिए पंचकूला सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार गेट पर पहुंचीं। उन्होंने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद वह अपने मरीज से मिलने के लिए तीसरे फ्लोर हार्ट वार्ड में पहुंचे। मरीज से मिलने के बाद वह नीचे आए। हार्ट सेंटर से आने के बाद उन्होंने अस्पताल में चल रहे प्रोजेक्ट के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि 11वीं मंजिल तक बन रहा मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर का काम जल्द पूरा होना चाहिए। इसका काम लेट हुआ है। अगर इसका काम पूरा हो जाए तो लोगों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। इस पर पंचकूला सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि इस 11वीं मंजिल तक बने अस्पताल का काम जल्द पूरा किया जाएगा। इस काम को पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभाग तेजी से काम कर रहे हैं। इस मौके पर सभी अस्पताल के डॉक्टर, पदाधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री हार्ट के वार्ड में पेशेंट से मिलने आए थे। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से पूरी व्यवस्था प्रतिदिन की तरह दुरुस्त रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed