फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   On coming to power, will end the minimum income limit for old age pension: Dipendra

वृद्धावस्था पेंशन की न्यूनतम आय सीमा खत्म करेगी सरकार : दीपेंद्र

Mon, 16 Jan 2023 07:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
On coming to power, will end the minimum income limit for old age pension: Dipendra
चंडीगढ़। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि सत्ता में आने पर कांग्रेस हरियाणा में वृद्धावस्था पेंशन की न्यूनतम आय सीमा 1.80 लाख रुपये को खत्म करेगी। विकास को पटरी से उतारने, महामारी के दौरान शराब व रजिस्ट्री जैसे घोटालों को अंजाम देने वाली गठबंधन सरकार पर प्रदेश की जनता भरोसा नहीं कर सकती। पंचायतों में ई-टेंडरिंग भ्रष्टाचार का केंद्रीयकरण करने की नीति है। सरपंचों की शक्तियां छीनना लोकतंत्र विरोधी है।
विज्ञापन

दीपेंद्र रविवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व पर यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी थी, जिसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाया गया। हरियाणा में यात्रा की एंट्री से लेकर अंबाला तक हर जगह लाखों की तादाद में लोगों की भागीदारी रही।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह डगमगा चुकी है और कर्ज कई गुना बढ़ गया है। सरकार कल्याणकारी योजनाओं को खत्म करने की नई-नई तरकीब निकाल रही है। परिवार पहचान पत्र इसी साजिश का एक हिस्सा है। पीपीपी में गरीब परिवारों की अनाप-शनाप आय दिखाकर उनके राशन कार्ड काटे जा रहे हैं। 1.80 लाख रुपये की सालाना आय तय कर करीब 5 लाख बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी गई। जजपा तो बुजुर्गों को 5100 रुपये पेंशन देने का वादा कर सत्ता में आई थी। वह बुजुर्गों की पेंशन बंद करने पर अब मौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभय चौटाला की पदयात्रा पर दीपेंद्र ने कहा कि वह उपराष्ट्रपति, राज्यसभा चुनाव में भाजपा से पूछकर वोट करते हैं। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वह यह यात्रा भी क्या बीजेपी से पूछकर निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed