फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old stock seal, ban on making new syrup till report comes

कफ सिरप से मौत: सोनीपत में सिरप बनाने वाली कंपनी का स्टॉक सील, रिपोर्ट आने तक उत्पादन पर भी रोक

Fri, 07 Oct 2022 02:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 07 Oct 2022 02:00 AM IST
सार

हरियाणा सरकार की ओर से अब इस मामले की विस्तृत जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। कमेटी इस जांच करेगी कि आखिर किस स्तर जांच में कमी रही है और इसके लिए कौन कौन जिम्मेदार है।

विज्ञापन
Old stock seal, ban on making new syrup till report comes
कुंडली में कफ सिरप बनाने वाली कंपनी पर छापा। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में सिरप बनाने वाली कंपनी का पुराना स्टॉक सील कर दिया गया है। कोलकाता लैब से सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने तक कंपनी सिरप भी तैयार नहीं कर पाएगी। इसके लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रोक लगा दी है। हरियाणा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने कंपनी के सिरप का निर्यात भी रोक दिया है। इस सिरप से गांबिया में बच्चों की मौत होने पर सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है। किसी अन्य देश में इस सिरप से किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं चाहती। हालांकि, बड़े देशों में इस कंपनी के सिरप का निर्यात पहले ही बंद है। अब जांच का विषय यह भी है कि आखिरकार सिरप की गड़बड़ी प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कैसे नहीं पकड़ी गई। 
विज्ञापन


हर साल खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग एवं केंद्रीय औषधि नियंत्रण ब्यूरो तैयार दवाओं और सिरप का परीक्षण करने के बाद उसके इस्तेमाल और निर्यात की मंजूरी देता है। इस सिरप की गड़बड़ी पकड़ने में किस स्तर पर चूक हुई है, अब इसकी जांच की जा रही है। इसमें प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा सरकार की ओर से अब इस मामले की विस्तृत जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। कमेटी इस जांच करेगी कि आखिर किस स्तर जांच में कमी रही है और इसके लिए कौन कौन जिम्मेदार है। हरियाणा के ड्रग कंट्रोलर मनमोहन तनेजा ने कहा कि सिरप समेत अन्य के 5 सैंपल लिए गए हैं। सैंपलों को जांच के लिए भेज दिया है। इसके अलावा, कंपनी के रिकार्ड और दस्तावेज की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि समय पर दवाओं की जांच की जाती है। यह सिरप मार्च 2022 में भेजी गई थी। टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही कोई दवा निर्यात होती है। कहां पर क्या चूक रही है, इसकी विस्तृत जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed