फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Old bill in the new year, problem not being solved

Panchkula News: नए साल में पुराना बिल, समस्या का नहीं हो रहा समाधान

Wed, 22 Jan 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Old bill in the new year, problem not being solved
एक साल पुराना का बिल। संवाद 
पंचकूला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने तीन हजार लोगों को पुराना बिल भेज दिया है। अभी तक सभी लोगों के बिल में सुधार कर नहीं भेजा गया है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार लोगों को इस कारण बिल भरने में परेशानी आ रही है। कुछ उपभोक्ताओं ने बिल भरवा दिया। इसके बाद अभी तक नया बिल नहीं मिला है।
विज्ञापन

इस कारण पूरा बिल नहीं भरने और लेट पेमेंट की चिंता उन्हें सता रही है। बिजली निगम की तरफ से हर माह लोगों को एक महीने का बिल भेजा जाता है। इस बार बिजली निगम ने लोगों को दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 का बिल भेजा है। इसे लेकर लोगों में रोष बना है। एक साल पुराना बिल लोगों ने ऑनलाइन भर भी दिया। अभी तक इस बिल का निदान नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


पुराना बिल अभी तक नहीं सुधरा
बिजली निगम की ओर से मेरा बिल एक साल पुराना भेजा गया है। निगम की ओर से कहा जा रहा है कि नया बिल भेजेंगे। इसे जमा करने का समय देंगे। अभी तक बिल का स्थाई समाधान नहीं हुआ है। बिल दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 का भेजा गया है। इस हालात के कारण बिजली बिल जमा करने में कंफ्यूजन बना है। इससे परेशानी हो रही है। हमारी मांग है कि नया बिल भेजा जाए। -प्रतीक गुप्ता, निवासी सेक्टर -15
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक हालात नहीं हुए ठीक
दिसंबर का बिल पिछले एक साल पुराना भेजा है। किसी प्रकार से समस्या का समाधान नहीं किया गया है। बिजली निगम के अधिकारियों की ओर से सही तरीके से जानकारी नहीं दी गई है। इस कारण बिजली का बिल अभी तक नहीं भरा है। मेरी मांग है कि बिजली बिल सही कराया जाए। - अनूप गर्ग निवासी सेक्टर -15


बिजली बिल को सही कराया जा रहा है। मिस्टेक के कारण बिल में गड़बड़ी आई है। बिजली निगम की तरफ से सभी को बिल दोबारा भेजा जाएगा और बिजली बिल जमा करने के लिए समय दिया जाएगा। जिन लोगों ने बिल जमा किया है। उनके बिल की समायोजन भी किया जाएगा। - संजय वर्मा, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed