फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Officers should deal with fire NOC cases prominently: Gyanchand Gupta

फायर एनओसी के मामले प्रमुखता से निपटाएं अधिकारी : ज्ञानचंद गुप्ता

Tue, 07 Sep 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Officers should deal with fire NOC cases prominently: Gyanchand Gupta
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने नगर निगम को विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए आवश्यक फायर एनओसी के सभी लंबित मामलों को प्रमुखता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा कर लोगों को लाभ दिया जा सके। वह सोमवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एचआरडीएफ के तहत 257 विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। कुल 257 कार्यों में से 244 कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 13 कार्य प्रगति पर हैं। ऐसा देखने में आया है कि विभिन्न विकास कार्य फायर एनओसी न मिलने के कारण लंबित पड़े हैं। एनओसी से संबंधित सभी मामलों को 10 दिन के अंदर-अंदर निपटाया जाए। संबंधित विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें व किसी भी फाइल को अपने पास लंबित न रखें।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के परिसर में लगभग 9397 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एमसीएच ब्लॉक व लगभग 703.05 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मलेरिया कार्यालय भवन की सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली गई है। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने में बन जाएगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला
बैठक में बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला के निर्माण का कार्य लगभग 2 महीने में पूरा हो जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि पीएचसी बरवाला में आयुर्वेद अस्पताल खोलने के लिए जिला आयुर्वेद अधिकारी को पत्र लिख दिया गया है। इसके बाद अब आयुर्वेद अधिकारी की ओर से प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में हरियाणा रोडवेज वर्कशॉप के निर्माण का कार्य 30 सितंबर 2021 तक पूरा हो जाएगा। वर्कशॉप में पेट्रोल पंप स्थापित होने तक सेक्टर-5 स्थित बस स्टैंड में संचालित पेट्रोल पंप का प्रयोग किया जा सकता है। निगम द्वारा विभिन्न विभागों में बनाए जाने वाले 21 प्रवेश द्वार में से 9 का काम पूरा कर लिया गया है, जबकि 4 द्वार का काम वहां से गुजरने वाली बिजली की तारों के स्थानांतरित न होने के कारण लंबित है। इन बिजली की तारों को स्थानांतरित करने के लिए निगम की ओर से निर्धारित राशि का भुगतान उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को इसी सप्ताह कर दिया जाएगा। इसके उपरांत इन तारों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

पानी की बड़ी लाइन बिछाने का प्रस्ताव भेजा
गांव रत्तेवाली में पीने के पानी की सुचारु व्यवस्था के बारे में गुप्ता को बताया गया कि गांव में पानी की बड़ी लाइन बिछाने का एक प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है, जिसकी स्वीकृति प्राप्त होते ही गांव में लाइन बिछाने का कार्य एक महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इसी प्रकार गांव खड़क मंगोली में बुस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इस वर्ष के अंत तक कार्य पूरा हो जाएगा। सेक्टर-23 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फेशन टेक्नोलॉजी ’निफ्ट’ का भवन 31 अक्तूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। सिविल वर्क, बिजली व अन्य कार्यों के लिए लगभग 13 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। सेक्टर-15 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे सामुदायिक केंद्र भवन के निर्माण का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सामुदायिक भवन के शेष कार्य के लिए लगभग 2.15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव निगम के माध्यम से शहरी स्थानीय निकाय विभाग की स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed