फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Officers area changed due to irregularities in work

Panchkula News: काम में अनियमितताओं पर अधिकारियों का क्षेत्र बदला

Thu, 12 Jan 2023 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Officers area changed due to irregularities in work
पंचकूला। नगर निगम ने शहर का विकास करने के लिए 20 वार्डों को चार एक्सईएन में बांटा है। बुधवार को अधिकारियों के क्षेत्र में फेरबदल किया गया है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों के काम से संतुष्ट नहीं होने के कारण यह बदलाव किया गया है। उन वार्डों के विकास की जिम्मेदारी अब उन एक्सईएन की रहेगी। उनके साथ एक एसडीओ और एक जेई की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि वार्ड एक से पांच तक एक्सईएन विजय गोयल के पास रहेंगे। उनके साथ एसडीओ राजेश चंदेल और जेई नवदीप को लगाया गया है। वार्ड छह से 10 एक्सईएन प्रमोद कुमार के पास रहेंगे। उनके साथ एसडीओ हरिंद्र सेठी और जेई सोमवीर को लगाया गया है। वार्ड नंबर 11 से 15 एक्सईएन सुमित मलिक के पास रहेंगे। उनके साथ एसडीओ मनोज अहलावत और जेई रोहित सैनी को लगाया गया है। वार्ड 16 से 20 का क्षेत्र एक्सईएन मंदीप सिंह को दिया गया है। उनके साथ एसडीओ एसएस ढांडा और जेई राजेश चौहान को लगाया गया है। क्षेत्र के विकास की योजना से लेकर प्रोजेक्ट पूरे करने का काम इन अधिकारियों की देखरेख में किया जाएगा।
विज्ञापन

विजय गोयल देखेंगे एजुकेशन सिटी प्रोजेक्ट
चंडीमंदिर क्षेत्र में 250 करोड़ से बन रही एजुकेशन सिटी का काम एक्सईन विजय गोयल को दिया गया है। इसके अलावा एक्सईएन प्रमोद कुमार के पास इलेक्ट्रिकल विंग, ओएफसी एंड मोबाइल टावर और ऑफिस बिल्डिंग का काम रहेगा। अमरूत योजना और लीजेेसी वेस्ट का काम एक्सईएन सुमित मलिक की देखरेख में किया जाएगा। एनजीटी, बागवानी और मैकेनिकल विंग से संबंधित कार्य एक्सईएन मंदीप सिंह के पास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed