फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Office work hanging due to lack of education officer, memorandum submitted to Block Education Officer regarding demands

शिक्षा अधिकारी न होने से लटके दफ्तर के काम, मांगों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 07 Oct 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Office work hanging due to lack of education officer, memorandum submitted to Block Education Officer regarding demands
मोरनी। किलाघाट पर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षा अधिकारी न होने से सभी काम लटके हुए हैं। शिक्षा अधिकारी के न होने से जहां खंड के स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों को आवश्यक कार्य करवाने में परेशानी आ रही है। वहीं, दफ्तरों के भी अनेकों काम रुके पड़े हैं। इसी को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
विज्ञापन

कार्यालय के स्टाफ की सैलरी महीनों से नहीं मिली है। इस कारण कर्मचारियों को काफी दिक्कत आ रही है। कार्यालय को तीन कंप्यूटर सेट दिए जाने थे जो शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर के बिना खरीदे नहीं जा सके हैं। इसी तरह अनेकों कार्यों की फाइलें भी अधिकारी के न होने से उन पर निर्णय न होने के कारण अटकी हुई हैं। कार्यालय के अखबार, बिजली व अन्य खर्चों के बिलों की अदायगी समय पर न होने के कारण इनकी सप्लाई बाधित होना शुरू हो गई है। बिजली विभाग के कईं माह के बिल पेंडिंग होने के कारण विभाग ने कार्यालय को नोटिस भेज दिया है कि यदि शीघ्र बिल नही भरा तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

इंटरनेट व फोन का बिल न भरे जाने के कारण ऑफिस का नेट भी बंद हो गया है। इन तमाम असुविधाओं के होते हुए भी कर्मचारियों को कार्यालय का कार्य करना पड़ रहा है। शिक्षा अधिकारी अंजू ग्रोवर की पदोन्नति हो गई थी जो बीते माह रिलीव होकर चली गई थीं। उनके बाद न तो खंड शिक्षा कार्यालय में कोई अधिकारी आया और न ही किसी को डीडी पावर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स...
अधिकारी के बिना कार्यों में विघ्न आ रहा है। उच्च अधिकारियों को इस विषय में लिखा है। जल्द मोरनी में बीईओ की नियुक्ति हो जाएगी।
-उर्मिल देवी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed