फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Obscene messages to the girl on WhatsApp

व्हाट्स एप पर युवती को किए अश्लील संदेश

Tue, 26 Nov 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Obscene messages to the girl on WhatsApp
पंचकूला। खड़ग मंगोली की एक युवती उस समय सकते में आ गई जब एक अनजान व्यक्ति उसे व्हाट्स एप पर अश्लील संदेश भेजने लगा। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने युवती को कोई इक्का दुक्का मैसेज नहीं, बल्कि कई अश्लील संदेश भेजे। विरोध जताने पर भी आरोपी अपनी करतूत से बाज नहीं आया और संदेश भेजता रहा। तंग आकर युवती ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस से की। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसका पता निकाला। आरोपी का सिमकार्ड पुणे के पते पर रजिस्टर्ड होने का पता लगा है। पुलिस को प्रमाणिक तौर पर फिलहाल यह पता नहीं लगा है कि सिमकार्ड जिस पते और व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है, वही असल आरोपी है या फिर गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सिमकार्ड खरीदा गया है। महिला थाना पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसका कॉल्स का रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि उसकी असल पहचान पता लग सके। इस दिशा में पुलिस कई अन्य माध्यम से भी आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed