फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nursing cadre demands CM to withdraw online transfer policy

Panchkula News: नर्सिंग कैडर ने सीएम से ऑनलाइन तबादला नीति वापस लेने की रखी मांग

Fri, 20 Feb 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Nursing cadre demands CM to withdraw online transfer policy
पंचकूला। हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन तबादला नीति को रद्द करने की मांग की। नर्सिंग कैडर में अधिकांश महिला कर्मचारी होने के कारण एसोसिएशन ने इस नीति के लागू होने से उनके परिवारों पर आने वाली कठिनाइयों को उजागर किया। राज्य प्रधान विनीता बांगड़ ने मांग पत्र सौंपकर कहा कि इस नीति से नर्सिंग कर्मचारियों को परिवार से दूर काम करना पड़ेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता और मानसिक स्थिति पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने यह भी बताया कि लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कर्मचारी अपने इलाके से बेहतर परिचित होते हैं, जिससे उनका कार्य अधिक प्रभावी होता है। नर्सिंग कर्मचारियों को चौबीसों घंटे आपातकालीन कॉल्स का जवाब देना पड़ता है, जो महिला कर्मचारियों के लिए अकेले रहकर काम करना मुश्किल बनाता है। इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर मुकेश, प्रवीन, सुशीला, कविता समेत अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed