फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Numberdar arrested for demanding 50 thousand

Panchkula News: इंतकाल करवाने के बदले 50 हजार मांगने वाला नंबरदार गिरफ्तार

Sat, 13 May 2023 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Numberdar arrested for demanding 50 thousand
चंडीगढ़। विजिलेंस ब्यूरो ने एक नंबरदार को 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में काबू किया है। आरोपी जमीन के विरासती इंतकाल के बदले पैसे मांग रहा था। आरोपी की पहचान जिला गुरदासपुर के गांव पुरेवाल राजपूतां निवासी सुभाष चंद्र के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधी धाराओं के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी के खिलाफ सुरिंदर सिंह निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां तहसील बटाला द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज करवाई गई थी। आरोपी ने उसके परिवार की जमीन के विरासती इंतकाल के लिए दस्तावेज तस्दीक करने के खातिर 50,000 रुपये रिश्वत के तौर पर मांगें। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने नंबरदार को यह पैसे अलग-अलग तारीखों पर किस्तों में देने संबंधी विनती की थी, जिसके लिए वह मान गया। शिकायत की जांच के दौरान साबित हुआ कि आरोपी ने 50,000 की रिश्वत मांगी थी और दो किस्तों में यह रकम लेने के लिए राजी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed