फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Number of dengue patients increasing in Pinjore, fogging should be started soon

पिंजौर में बढ़ रही डेंगू के मरीजों की संख्या, जल्द शुरू की जाए फॉगिंग

Thu, 07 Oct 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Number of dengue patients increasing in Pinjore, fogging should be started soon
पिंजौर। पिंजौर शहर सहित गांवों में डेंगू के मामले धीरे धीरे बढ़ना शुरू हो गए हैं। बीते सात दिनों में अर्बन पॉलीक्लीनिक पिंजौर में डेंगू मरीजों की संख्या 12 तक पहुंच चुकी है। इसमें से कुछ मरीज उपचाराधीन हैं तो कुछ ठीक होकर घरों को जा चुके हैं। वहीं, लोगों की प्रशासन से मांग है कि प्रशासन समय रहते डेंगू फैलाने वाले मच्छरों पर नियंत्रण के लिए फॉगिंग आदि बड़े स्तर पर शहर और आसपास के एरिया शुरू करवाए।
विज्ञापन

सबसे अधिक प्रकोप डेंगू का इन्हीं महीनों में होता है। देखा गया है कि चार महीने जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्तूबर महीने में मच्छरों का प्रकोप अधिक रहता है इस कारण मलेरिया या डेंगू जैसी बीमारी अधिक देखने को मिलती है। सितंबर, अक्तूबर महीने में मच्छरों की ब्रीडिंग के लिए परिस्थितियां अधिक अनुकूल रहती हैं। इसके चलते मच्छरों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती है। अक्तूबर महीने के बाद जैसे जैसे तापमान में गिरावट आती है मच्छरों का प्रकोप भी धीरे धीरे कम होने लगता है।
विज्ञापन

प्रशासन करवाए फॉगिंग। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से शहर में कई जगह फॉगिंग नहीं की गई है।उन्होंने कहा कि अभी भी शहर में डेंगू के मरीज कम हैं इसलिए समय रहते मच्छरों की संख्या नियंत्रित करने के लिए फॉगिंग करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 कार्यकर्ताओं की टीम की है गठित
राजेश ख्यालिया एसएमओ अर्बन पॉलीक्लीनिक पिंजौर ने बताया कि मच्छरों को बढ़ने से रोकने के लिए उन्होंने 20 कार्यकर्ताओं की टीम गठित की है जो विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को अवेयर करने के साथ साथ घरों में रखे कूलर, टायर आदि में भरे पानी को खाली करवाती हैं। डेंगू के नियंत्रण के लिए लोगों को आगे आते हुए एक दिन ड्राई डे मनाना चाहिए। इस दौरान आसपास खड़े पानी के साथ साथ छत पर रखी बोतल, टायर, टब को हटाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed