फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now you can apply for admission in various courses till 15

विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

Wed, 13 Jul 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Now you can apply for admission in various courses till 15
पंचकूला। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार ने विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 15 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। इसी प्रकार प्रवेश परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। 24 जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा अब 31 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

इस संबंधी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसके मेहता ने बताया कि विश्वविद्यालय में इन दिनों शैक्षिणक सत्र 2022-23 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसमें कृषि महाविद्यालय, मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय, बायोटेक्नोलॉजी महाविद्यालय, गृह विज्ञान महाविद्यालय, कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय एवं इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीप्रेन्योरशिप गुरुग्राम में विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दाखिला प्रक्रिया संबंधी सभी जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट hau.ac.in और admissions.hau.ac.in पर दिए गए प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed