फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now there will be private MRI-CT centers in government hospitals of Punjab

अब पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगे निजी एमआरआई-सीटी सेंटर

Fri, 16 Jul 2021 10:24 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Now there will be private MRI-CT centers in government hospitals of Punjab
चंडीगढ़। अब पंजाब के सरकारी अस्पतालों में भी निजी एमआरआई और सीटी स्कैन सेंटर खोले जाएंगे। इसके लिए सूबे के 25 मुख्य अस्पताल चिह्नित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस व्यवस्था के लिए इन 25 अस्पतालों को 6 समूूहों में बांट दिया है। पंजाब सरकार ने यह फैसला सार्वजनिक निजी हिस्सेदारी के आधार पर किया है।
विज्ञापन

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने बताया कि डायग्नोस्टिक सेवा केंद्र 22 जिला अस्पतालों सहित खन्ना, फगवाड़ा, राजपुरा के 3 सब डिविजनल अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे। अन्य सभी टेस्ट जो पहले ही सरकारी प्रयोगशालाओं में मुफ्त किए जा रहे हैं, जल्द ही उपलब्ध होंगे। लोगों की जरूरत की पूर्ति और राज्य भर में निर्धारित रेटों पर सभी टेस्ट उपलब्ध करवाने के लिए एक प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अच्छी बात यह है कि किफायती कीमतों पर यह मानक सेवाएं देने की व्यवस्था से राज्य के लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा। पंजाब में सिर्फ सरकारी मेडिकल कालेज सीटी स्कैन सेंटर और एमआरआई की एडवांस रेडियोलॉजी सेवाएं प्रदान करते हैं। जिला अस्पतालों और सब-डिविजनल अस्पताल के पास इन उच्चस्तरीय सीटी स्कैन और एमआरआई सुविधाओं की कमी है और सिर्फ दो अस्पतालों जिला अस्पताल जालंधर और जिला अस्पताल फाजिल्का के पास सीटी मशीनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

36-48 प्रतिशत की रहेगी छूट
इस प्रोजेक्ट द्वारा सीजीएचएस कीमतों पर 36 से 48 फीसदी छूट दी जाएगी। पंजाब निवासी को रेडियो डायग्नोस्टिक सेवाओं पर सबसे ज्यादा सब्सिडी मिलेगी। इसके साथ ही सरकार चुने गए निजी सहयोगियों द्वारा रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी योजना के अंतर्गत अति नवीनतम और आधुनिक मशीनरी उपलब्ध कराएगी।
अन्य राज्य भी इसी तरह से पीपीपी मोड के जरिए रेडियो डायग्नोस्टिक सेवाओं के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इसी विधि का प्रयोग कर रहे हैं।
- हुसन लाल, प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य विभाग, पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed