फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now the municipal corporation will pick up the garbage from the city twice a day

अब नगर निगम शहर से दिन में दो बार कचरा उठाएगी

Tue, 01 Mar 2022 12:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Now the municipal corporation will pick up the garbage from the city twice a day
पंचकूला। नगर निगम को महत्वपूर्ण 142 चिह्नित स्थानों से दिन में दो बार कचरा उठान और निष्पादन के आदेश उपायुक्त महावीर कौशिक ने दिए हैं। इनमें सेक्टरों में स्थित डंपिंग स्टेशन, स्कूल, अस्पताल, सामुदायिक भवन के अलावा अन्य जगहों को चिह्नित किया गया है। उपायुक्त ने सोमवार को जिले में ठोस, तरल कचरा और प्लास्टिक वेस्ट से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस संदर्भ में उन्होंने कार्रवाई रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। लघु सचिवालय के सभागार में हुई बैठक में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य, पशु पालन, उद्योग और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महावीर कौशिक ने नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर कचरे के उठान और निष्पादन के लिए किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप प्लास्टिक वेस्ट को अलग करने और उसके संचयन और निष्पादन के लिए सभी संभावित तरीकों की पहचान की जाएगी। इसके अलावा सार्वजनिक, व्यवसायिक और अन्य स्थानों पर साफ सफाई की गतिविधियों को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को प्लॉस्टिक कैरी बैग का प्रयोग ना करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जाए और निर्देशों का उल्लंघन करने पर चालान किया जाए।
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्मों का नियमित निरीक्षण के निर्देश
उपायुक्त ने पशु पालन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पंचकूला के सभी पोल्ट्री फार्म में नियमित तौर पर निरीक्षण करने और राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले में कुल 132 पोल्ट्री फार्म हैं। इसमें एक लाख मुर्गियोें से कम संख्या वाले 117 और एक लाख से अधिक मुर्गियों वाले 15 पोल्ट्री फार्म शामिल हैं। कैचमेंट एरिया में स्थापित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और औद्योगिक इकाइयों की निगरानी करने को कहा गया है। महावीर कौशिक ने निर्देश दिए हैं कि घग्गर नदी के पानी को प्रदूषित होने से रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा घग्गर नदी के कैचमेंट एरिया में स्थापित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और औद्योगिक इकाइयाें की हर माह निगरानी की जाए और निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक कैरी बैग की बिक्री पर चालान करें
जिला स्तरीय स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण किया जाए, जिससे प्लास्टिक बैगों पर अंकुश लगाया जा सके। बैठक में बताया गया कि नगर निगम द्वारा प्लास्टिक कैरी बैग की बिक्री करने और प्रयोग करने वालों के चालान किए जा रहे हैं ताकि प्लास्टिक बैग के प्रयोग पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed