{"_id":"62924a8b3b34a0095241711f","slug":"now-the-captain-will-attack-corruption-will-hand-over-the-list-of-corrupt-leaders-after-meeting-mann-bureau-news-pkl4520118118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भ्रष्टाचार पर कैप्टन करेंगे वार, मान से मिलकर सौंपेंगे भ्रष्ट नेताओं की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भ्रष्टाचार पर कैप्टन करेंगे वार, मान से मिलकर सौंपेंगे भ्रष्ट नेताओं की सूची
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भ्रष्टाचार पर वार करने जा रहे हैं। वह जल्द ही अपने कार्यकाल के भ्रष्ट मंत्रियों की सूची भगवंत मान को मिलकर सौंपेंगे। कैप्टन की लिस्ट में छह मंत्रियों के नाम बताए जा रहे हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की सांसद पत्नी परनीत कौर भी मौजूद रहेंगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से अपनी ही सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त किए जाने की पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि मेरे पास भी अवैध रेत खनन में शामिल कांग्रेस मंत्रियों और विधायकों की सूची है। यदि मुख्यमंत्री मान यह सूची मांगेंगे तो वह जरूर देंगे। इस पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी कैप्टन से भ्रष्ट मंत्रियों के नाम बताने को कहा था।
दूसरे कांग्रेसी नेताओं ने कैप्टन के इस बयान को कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश बताया था। अब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस सूची को मुख्यमंत्री मान को देने के लिए तैयार हो गए हैं। कैप्टन की पार्टी के नेताओं ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री अपनी सांसद पत्नी परनीत कौर के साथ जल्द ही मुख्यमंत्री मान से मिलेंगे और भ्रष्ट मंत्रियों की सूची सौपेंगे। बताया जा रहा है कि कैप्टन की इस सूची में 6 पूर्व मंत्रियों के नाम शामिल हैं। इन पूर्व मंत्रियों और नेताओं के वह नाम हैं, जो अवैध रेत खनन और शराब का कारोबार करते हैं। कैप्टन के इस दांव को लेकर कांग्रेस में खलबली मच गई है। कांग्रेसी नेताओं को डर है कि कहीं पूर्व मुख्यमंत्री उनका नाम सूची में न उजागर कर दें। कैप्टन की मुख्यमंत्री मान से मुलाकात की पीएलसी के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने पुष्टि की है। हालांकि मुख्यमंत्री मान ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विकास फंड पर भी होगी बात
कैप्टन और मान की इस मुलाकात के दौरान पटियाला में रोके गए विकास फंड को लेकर भी चर्चा की जाएगी। बताया यह भी जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने इन भ्रष्ट नेताओं की सूची कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर वह चुप्पी मार कर बैठ गए।