फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now officials will adopt roads, Punjab Road Cleaning Mission launched

Panchkula News: अब सड़कों को गोद लेंगे अधिकारी, पंजाब सड़क सफाई मिशन की शुरुआत

Thu, 22 May 2025 09:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Now officials will adopt roads, Punjab Road Cleaning Mission launched
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने पंजाब सड़क सफाई मिशन की शुरुआत की है, जिसके तहत अब अधिकारी सड़कों को गोद लेंगे। सड़कों के रखरखाव के साथ उनकी सफाई की जिम्मेदारी इन अधिकारियों की होगी।
मंत्री और विधायक भी इस काम की निगरानी करेंगे। सड़कों के रखरखाव का पूरा रिकाॅर्ड रियल टाइम ऑनलाइन अपडेट होगा, जिसे किसी भी वक्त चेक किया जा सकेगा। आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस आधारित मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया जाएगा। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने वीरवार को प्रेसवार्ता के दौरान इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभागीय सीमाओं से ऊपर उठकर एक फील्ड एक्शन मॉडल तैयार किया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी अग्रणी भूमिका निभाएंगे। उपायुक्त, नगर निगम आयुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी), उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) स्तर के अधिकारी 10 किलोमीटर सड़क का हिस्सा गोद लेंगे। संबंधित अधिकारी निर्धारित सड़कों के उस हिस्से के उचित रखरखाव के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे और रोजाना इसका निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर सड़कों की मरम्मत, साफ और स्पष्ट रोड मार्किंग व पेंटिंग, सुरक्षित फुटपाथ, स्ट्रीट लाइटें और नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित की जाएगी। त्वरित संचार और समन्वय के लिए वॉकी-टॉकी प्रदान किए जाएंगे, जबकि जिला-स्तरीय व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए जाएंगे। साथ ही सड़कों की जीआईएस आधारित निगरानी भी की जाएगी। उपायुक्त स्तर पर सप्ताह में एक बार बैठक होगी। सभी नगर निकायों और पार्षदों को समन्वय के लिए निर्देश दिए गए हैं। सड़कों के रखरखाव के लिए हर एक व्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए यह पहल शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed