फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now industrialists will get suggestions to the government on WhatsApp and email ID as well

Panchkula News: अब व्हाट्सएप और ईमेल आईडी पर भी उद्योगपति सरकार को पाएंगे सुझाव

Sat, 08 Jul 2023 11:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Now industrialists will get suggestions to the government on WhatsApp and email ID as well
चंडीगढ़। राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने और उद्योपतियों की राय जानने के लिए सरकार ने नई पहल की है। अब सरकार व्हाट्सएप और ईमेल आईडी से भी उद्योगपतियों की राय, दिक्कतों व सुझावों को सुनेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी है। व्हाट्सएप के लिए 8194891948 नंबर पर संपर्क करना होगा, जबकि मेल punjabconsultation@gmail.com भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपतियों के सुझाव राज्य सरकार को पंजाब में उद्योग को उत्साहित करने के लिए नीतियां बनाने में मदद करेंगे। राज्य सरकार पंजाब को औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध है। सीएम ने बताया कि पूरे भारत में पंजाब की ही एक ऐसी सरकार है जहां पर सभी संबंधित क्षेत्र के सभी लोगों की सलाह से नीतियां बनाईं जाती हैं। राज्य सरकार ने मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक और नहरी पानी की स्कीमों को लागू करने के लिए लोगों से पहले राय ली थी। नतीजा सबके सामने है, क्योंकि लगभग 90 प्रतिशत लोगों को जीरो बिल आ रहे हैं। लगभग 35 लाख लोग आम आदमी क्लीनिकों में मुफ्त इलाज का लाभ ले चुके हैं और 40 साल बाद नहरी पानी टेलों पर पड़ते गांवों में पहुंचा है।
विज्ञापन

राज्य को तेज आर्थिक विकास की राह पर डालने के लिए राज्य सरकार ने पंजाब में उद्योग को बढ़ावा देने का फैसला किया है। पंजाब को औद्योगिक विकास के केंद्र के तौर पर उभारने के लिए कदम उठाए गए हैं। इससे सूबे के नौजवानों को अधिक से अधिक रोजगार के मौके मिल सकें। सूबे में उद्योगों के नए प्रोजेक्ट लगाने के साथ-साथ राज्य सरकार मौजूदा औद्योगिक इकाइयों को उद्योग अनुकूल माहौल भी मुहैया करेगी जिससे वह राज्य में अपने कामकाज का विस्तार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed