फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now India will become a golden lion

Panchkula News: अब भारत बनेगा सोने का शेर

Mon, 17 Apr 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Now India will become a golden lion
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। अब पंचकूला रेलवे ट्रैक से लेकर एथेनाल तक बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। यह कहना है हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता का। हरियाणा चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला के उद्योग जगत की सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि विदेशों तक धाक है। यहां की कंपनियों द्वारा अमेरिका, कनाडा समेत कई देशों में प्रोडक्ट सप्लाई किया जाता है। उन्होंने कहा कि बिजनेस आइकान अवार्ड के माध्यम से जिन कंपनियों का चयन किया गया वह वास्तव में शानदार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचकूला धीरे धीरे एक इंडस्ट्रियल हब की तरह विकसित हो रहा है। क्योंकि बरवाला में भी इसका विस्तार होने लगा है। उन्होंने कहा कि एचएसआईडीसी द्वारा लगातार इंडस्ट्री पर वर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में प्रोडक्शन की काफी ज्यादा क्षमता है। यहां करीब साढ़े तीन सौ इंडस्ट्री हैं जो कि काफी तेजी के साथ काम कर रही हैं। इस मौके पर पंचकूला के आठ उद्यमियों को सम्मानित किया गया। इनमें एमडी कांट्रैक्टर के चेयरमैन केसी मित्तल, रावल एस्टेट ग्रुप के एमडी आशीष अग्रवाल, ऐके शटरिंग की मैनेजिंग डायरेक्टर माधुरी गोयल, चीमा ब्यावलर्स लिमिटेड के एमडी हरदीप सिंह चीमा, मार्टिंस के एमडी कृष्ण गोपाल गुलाटी, रावल एस्टेट ग्रुप के डायरेक्टर आशीष मित्तल, पंच आटो के एमडी सीबी गोयल, दिनेश ग्लास हाउस के एमडी दिनेश कुमार शामिल रहे। इस मौके पर वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed