फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now has One Nation One Husband Scheme come: CM

अब क्या वन नेशन वन हसबैंड स्कीम आई है : सीएम

Tue, 03 Jun 2025 09:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Now has One Nation One Husband Scheme come: CM
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब में सिंदूर पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के घर-घर सिंदूर लेकर जाने के कार्यक्रम और लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर वोट मांगने से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। सीएम मान ने कहा कि अब क्या केंद्र सरकार वन नेशन वन हसबैंड स्कीम लेकर आई है। सीएम ने यह बयान मंगलवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान दिया। मान ने कहा कि भाजपा सिंदूर का मजाक उड़ा रही है। अब लोगों के घर जब भाजपा वाले सिंदूर लेकर पहुंचेंगे तो क्या वह उनके नाम का सिंदूर लगा लेंगे। सीएम मान के सिंदूर को लेकर किए गए इस कटाक्ष से सियासत गरमा गई है।
उधर, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा वाले पंजाब में ध्यान से सिंदूर लेकर जाएं, क्योंकि पंजाब की औरतें उन्हें बहुत पीटेंगी। वड़िंग ने कहा कि भाजपा सिंदूर का मजाक बना रही है। कोई भी महिला अपनी मांग में पति के नाम का सिंदूर भरती है, ताकि उसका पति सलामत रहे और उसका सुहाग बना रहे। वड़िंग ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक बार फिर केंद्र को घेरा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना का कितना नुकसान हुआ, इसको लेकर अब तक केंद्र ने कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

इधर, पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता विनीत जोशी ने कहा कि कहते हैं कि इस तरह का बयान देकर पंजाब के सीएम मान उन हिंदू महिलाओं का मजाक बना रहे हैं, जो सिंदूर में विश्वास रखती हैं। यह उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article