फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now dogs' blood test report will be available in 20 minutes, ultrasound will also start from April 1

Panchkula News: अब बीस मिनट में मिलेगी डॉग्स की ब्लड जांच रिपोर्ट, एक अप्रैल से अल्ट्रासाउंड भी शुरू

Sun, 02 Mar 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Now dogs' blood test report will be available in 20 minutes, ultrasound will also start from April 1
पंचकूला। पेट एनिमल मेडिकल सेंटर (पीएएमसी) सेक्टर-3 में एक अप्रैल से डॉग्स के अल्ट्रासाउंड और हेमेटोलॉजी मशीन के जरिए रक्त से जुड़े हर तरह की जांच की सुविधा मिलेगी। 24 लाख रुपये की लागत से मशीनें लगाई जा रही हैं। इसका टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दिया गया है। इस सुविधा के बहाल होते ही डॉग्स की सीबीसी और सीबीटी से जुड़ी हर रिपोर्ट महज 20 मिनट में मिल जाएंगी। ऐसे में एनीमिया, बैक्टीरियल इंफेक्शन, टिक फीवर बीमारी से ग्रसित डॉग्स की जांच रिपोर्ट जल्द मिलते ही उनका उपचार तुरंत शुरू हो पाएगा। अभी मैनुअल ब्लड जांच रिपोर्ट आने में ढाई से तीन घंटे का समय लगता है। जिसके चलते उपचार शुरू करने में समय लगता है। यह सुविधा डॉग्स पालने वाले को राहत देगी। जानकारी के अनुसार ट्राइसिटी के इस सबसे बड़े सरकारी पेट एनिमल केयर सेंटर में दूर-दूर से लोग अपने पेट का इलाज करवाने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड की भी मिलेगी सुविधा
पेट एनिमल मेडिकल सेंटर में आधे दरों पर डॉग्स को कलर्ड अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। यहां ट्यूमर, लीवर, किडनी से संबंधित बीमारियों की जांच आसानी से हो सकेगी। समय पर डॉग्स को उपचार भी मिलेगा। अभी यह सुविधाएं पेट मेडिकल सेंटर में नहीं होने के कारण लोगों को निजी डॉक्टर से चेकअप करवाने के लिए बाहर जाना पड़ता था। बाहर लोगों को 700 से 1500 के बीच अल्ट्रासाउंड के पैसा भरना पड़ता है। यहां सुविधा बहाल होने के बाद महज से 300 से 500 रुपये बीच में लोग डॉग्स अल्ट्रासाउंड करवा सकेंगे।
विज्ञापन


कोट
पेट एनिमल मेडिकल सेंटर में अल्ट्रासाउंड और हेमेटोलॉजी मशीन एक माह के अंदर इंस्टाल कर दी जाएगी। दोनों मशीनों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका लाभ डॉग्स पालने वालों को मिलेगा। लोगों को निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कम दरों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं डॉग्स को यहां मिलेंगी। -रणजीत सिंह जार्डोंन, इंचार्ज पेट एनिमल मेडिकल सेंटर, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed