फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now digital payment facility will be available in government buses

Panchkula News: अब सरकारी बसों में मिलेगी डिजिटल भुगतान की सुविधा

Fri, 16 Jan 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Now digital payment facility will be available in government buses
चंडीगढ़। पंजाब में सरकार ने सरकारी बस सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों के इस्तेमाल का फैसला लिया है। इस सुविधा के जरिये यात्री अब क्यूआर कोड आधारित भुगतान, यूपीआई, कार्ड आधारित लेन-देन और ऑफलाइन मोड दोनों से टिकट खरीद सकेंगे। डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनें खरीदने के प्रस्ताव को सरकार से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

अभी तक बसों में इलेक्ट्राॅनिक मशीन तो थी मगर उसमें डिजिटल भुगतान की सुविधा नहीं थी। इस वजह से कई बार बसों में छुट्टे पैसे के मसले पर कंडक्टरों और सवारियों के बीच तीखी बहस तक हो जाती थी।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों की शुरुआत पंजाब में यात्रियों की बस सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाने की दिशा में एक अहम सुधार है। यात्री विभिन्न डिजिटल भुगतान विकल्पों के माध्यम से टिकट खरीद सकेंगे। यह प्रणाली प्रतीक्षा समय को कम करने, नकदी पर निर्भरता घटाने व शहरी और ग्रामीण दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए सुगम यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं, विद्यार्थियों को जारी होंगे स्मार्ट कार्ड
ये मशीनें जीपीएस-सक्षम होंगी, जिससे बसों की लाइव ट्रैकिंग, नजदीकी बस स्टॉप की जानकारी और विभिन्न मार्गों पर उपलब्ध सेवाओं से संबंधित वास्तविक समय की सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। सीटों की उपलब्धता की जानकारी और यात्रा को अधिक कुशल बनाने की सुविधा के साथ सरकारी बस सेवाओं की विश्वसनीयता में और वृद्धि होगी। महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा निर्बाध रूप से जारी रहेगी। महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे, जो महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आवागमन में सुविधा सुनिश्चित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हैं। विद्यार्थियों को भी स्मार्ट कार्ड प्रदान किए जाएंगे। उन्हें मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकेगा जिससे युवाओं के लिए यात्रा अधिक सुलभ और किफायती बनेगी। स्मार्ट कार्डों को मोबाइल एप के जरिये डिजिटल रूप से रिचार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed