Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now black marketing of oximeter and nebulizer

अब ऑक्सीमीटर और नेबुलाइजर की कालाबाजारी

Wed, 05 May 2021 10:19 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Now black marketing of oximeter and nebulizer
चंडीगढ़। ऑक्सीजन सिलिंडरों और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के बाद पल्स ऑक्सीजन गायब हो गए हैं। ब्रांडेड कंपनियों के तो मिल ही नहीं रहे, जो मिल रहे है, उनके रेट ही दो गुना तक अधिक वसूले जा रहे हैं। कोविड 19 में प्रयोग की जाने वाली कुछ दवाइयों की भी कमी बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के उपचार में शरीर में ऑक्सीजन का स्तर मापने के लिए प्रयोग किया जाने वाले पल्स ऑक्सीमीटर की मांग बढ़ी तो इसकी कालाबाजारी शुरू हो गई है। ऑक्सीमीटर दोगुने से भी अधिक कीमत पर बिक रहा है। 25 दिन पहले तक 500 से 700 रुपये में मिलने वाला ऑक्सीमीटर 1200 से 1500 रुपये में मिल रहा है। साथ ही 100 में मिलने वाला थर्मामीटर भी 150-200 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, नेबुलाइजर भी पहले 200 से 500 रुपये तक मिल जाता था, लेकिन इसकी कीमत 800 से 1000 रुपये से ऊपर पहुंच गई है। प्रोटीन और जिंक के प्रोडक्ट में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन

बाक्स
कई जिलों में दिक्कत
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार सोनीपत में प्लस ऑक्सीमीटर की कीमतें ज्यादा हैं और पहले से दवाइयों पर जो छूट मिलती थी वह बंद कर दी गई है। रोहतक, हिसार, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी में ऑक्सीमीटर का स्टाक की कमी है। यह कुछ बड़े स्टोर पर ही मिल रहा है, लेकिन रेट अधिक चार्ज किए जा रहे हैं। इसी प्रकार, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, करनाल, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के हालात हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी अधिक रेट वसूलने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
लोग खुद ही जिम्मेदार
मेडिकल कारोबार से जुड़े प्रवेश गाबा बताते हैं कि सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो जाता है तो लोग उसके पीछे दौड़ पड़ते हैं। जरूरत हो या न हो, सामान खरीदकर अपने घर पर रख लेते हैं। प्लस ऑक्सीमीटर, स्टेराइड दवाइयों में कुछ ऐसा ही हुआ है। अचानक से डिमांड बढ़ने का फायदा कंपनियां उठाती हैं और या तो सप्लाई कम देते हैं या फिर उसके रेट बढ़ा देते हैं। दूसरा, लॉकडाउन के चलते कई बार कंपनियों को रॉ मैटीरियल नहीं मिलता है, जिसके चलते उत्पादन कम हो जाता है और डिमांड बढ़ जाती है। लोगों को केवल डॉक्टर के कहे अनुसार दवा आदि खरीदना चाहिए।
वर्जन
प्लस ऑक्सीमीटर की कमी है और इसके रेट में भी इजाफा हुआ है। लेकिन ये केमिस्ट की ओर से नहीं बल्कि पीछे से कंपनियों की ओर से रेट बढ़ाए गए हैं। एमआरपी से अधिक कोई पैसे ले रहा है तो गलत है। सभी केमिस्ट को चाहिए कि वे मानवता को ध्यान में रखते हुए जायज रेट पर ही चीजें बेचें।

-मंजीत शर्मा, राज्य प्रधान, हरियाणाकेमिस्ट एसोसिएशन।
वर्जन
कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश सरकार हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। रेमडेसिविर समेत ऑक्सीजन का काम सरकार ने अपने हाथ में ले लिया है। कालाबाजारी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कई लोगों को गिरफ्तार किया है और उनकी दुकानें भी बंद की हैं। इसके लिए पुलिस और विभाग की टीमें लगातार जांच कर रही हैं। -अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed