{"_id":"6a3edea720c2381fc80a4cc5","slug":"notice-to-vacate-protest-site-police-warning-to-assistant-professor-candidates-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-1055858-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: धरना स्थल खाली करने का नोटिस, असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों को पुलिस की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: धरना स्थल खाली करने का नोटिस, असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों को पुलिस की चेतावनी
विज्ञापन
अनुमति अवधि समाप्त होने का हवाला, शर्तों के उल्लंघन का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों को पुलिस ने धरना स्थल तत्काल खाली करने का नोटिस जारी किया है। थाना सेक्टर-5 के प्रबंधक अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि धरना आयोजित करने की अनुमति निर्धारित अवधि और शर्तों के आधार पर दी गई थी, जिसकी अवधि अब समाप्त हो चुकी है।
नोटिस के अनुसार अनुमति अवधि समाप्त होने के बावजूद धरना स्थल खाली नहीं किया गया। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने अनुमति की शर्तों के विपरीत हाल ही में रोड मार्च भी आयोजित किया, जो अनुमति का उल्लंघन है।
पुलिस ने कहा है कि धरना लगातार जारी रहने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। इसी को देखते हुए प्रदर्शनकारियों को तत्काल प्रभाव से धरना स्थल खाली करने तथा टेंट, मंच, बैरिकेडिंग और अन्य सामान हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि आदेशों की अवहेलना की गई तो संबंधित कानूनों के तहत उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रदर्शनकारियों की होगी।